एसपी साहब..खुलेआम घूम रहे हत्या के आरोपी
जागरण संवाददाता, कटिहार: पुलिस अधीक्षक के साप्ताहिक जनता दरबार में गुरुवार को तीन दर्जन से अधिक फरिय
जागरण संवाददाता, कटिहार: पुलिस अधीक्षक के साप्ताहिक जनता दरबार में गुरुवार को तीन दर्जन से अधिक फरियादी पहुंचे। जनता दरबार में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने, भूमि विवाद, आपसी मारपीट सहित अन्य शिकायतों को लेकर फरियादी पहुंचे। एसपी क्षत्रनील सिंह ने शिकायतों की त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया। जनता दरबार में आजमनगर थाना के सिकटिया से आए तनवीर आलम ने अपनी बहन की हत्या ससुराल वालों द्वारा किए जाने एवं इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत की। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कई मामले भी सामने आए। आपसी मारपीट, महिला प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न सहित तीन दर्जन से अधिक मामलों की सुनवाई जनता दरबार में की गयी। इसी तरह अन्य थाना क्षेत्र से भी अलग-अलग शिकायत लोगों ने की। कई मामलों में एसपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश भी दिया।