Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई हाईटेक रणनीति

जागरण संवाददाता, कटिहार : भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यशाला सोमवार को स्थानीय मिरचाइबाड़ी स्थ

By Edited By: Published: Mon, 04 May 2015 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 08:53 PM (IST)
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई हाईटेक रणनीति

जागरण संवाददाता, कटिहार : भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यशाला सोमवार को स्थानीय मिरचाइबाड़ी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। कार्यशाला में विधान सभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं से तैयारी शुरू करने की अपील की गई। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहा राय ने की। कार्यशाला में कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा, मिथलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह मौजूद थे। कार्यशाला में मुख्य रूप से आगामी विधान सभा की रणनीति तथा संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हाईटेक रणनीति तैयार की है। कार्यशाला में आगामी 15 मई से महासंपर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं बूथस्तर पर कार्यकर्ताओं को संपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। मोबाइल पर बने सदस्यों से संपर्क स्थापित कर उनके नंबर से पुन: मिस्ड कॉल कर कन्फर्म करने का निर्देश दिया गया है। ताकि उनके सदस्यता और संपर्क की पुष्टि हो सके। वहीं जुलाई महीने से आडियो- विडियो रथ के जरिये लोगों को मोदी सरकार के कार्यो एवं भाजपा के बारे में जानकारी दी जाएगी। क्षेत्रीय कार्यशाला के बाद विधानसभा स्तर पर कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मंडलस्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर विधानसभा की तैयारी पर लगने का निर्णय लिया है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को दलीय अनुशासन को हर हाल में मानना होगा। अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिस उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा उन्हे पूरा सहयोग करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार ऋषि, तारा साह, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, विधायक तारकिशोर प्रसाद, विभाषचंद्र चौधरी, विनोद सिंह, महेश पासवान, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, किरण केशरी, देवन्ती देवी, सबा जफर, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, मायानंद ठाकुर, संजय सिंह, सिकंदर सिंह, अभय गिरी, परमानंद ऋषि, सुनिल कर्ण, राजेश पटावरी, मनोज सिन्हा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष बबन झा, विरेन्द्र यादव, रेणु तिवारी, छाया तिवारी, सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, सहित कई वरिष्ठ कार्यकत्र्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.