Move to Jagran APP

क्षति का आकलन करने पहुंचे सीओ को ग्रामीणों ने घेरा

संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड के शिकारपुर पंचायत में शुक्रवार की शाम आंधी से हुइ क्षति का आकलन

By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 01:46 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 01:46 AM (IST)
क्षति का आकलन करने पहुंचे सीओ को ग्रामीणों ने घेरा

संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड के शिकारपुर पंचायत में शुक्रवार की शाम आंधी से हुइ क्षति का आकलन करने गए अंचलाधिकारी को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। सर्वे में प्रशासन की ढ़ुलमुल नीति से आक्रोशित लोगों ने उन्हें तीन घंटे तक रोक कर रखा। बाद में लोगों को समझाने एवं सुबह सही ढंग से सर्वेक्षण करने की बात कर लाग माने।

loksabha election banner

क्या है मामला :

गुरुवार संध्या अंचलाधिकारी मो. शहूद शिकारपुर पंचायत गए एवं करीब साढ़े सात बजे आंधी से फसल एवं घर की क्षति का आकलन हो जाने की बात कहकर लौटने लगे। इतने में लोग आक्रोशित होकर कहा कि रात में किस प्रकार का सर्वे हो रहा है। मुखिया वसीम अख्तर, सरपंच आले रसूल, कुबेर राय, कैशर आलम सहित दर्जनों लोगों ने अंचलाधिकारी को घेरकर पूर्ण क्षति के सर्वेक्षण करने की मांग करने लगे। लोगों ने कहा कि जब तक सही ढंग से क्षति का सर्वे नहीं किया जाएगा। पदाधिकारी हो जाने नहीं दिया जाएगा। बाद में करीब साढ़े आठ बजे रात्रि बेलौन थानाध्यक्ष अनुपम कुमार के पहुंचने के बाद शुक्रवार को दिन में पूरा सर्वेक्षण करने की बात पर लोग माने। शुक्रवार को पुन: अंचलाधिकारी वहां पहुंचकर सर्वे का कार्य किया।

क्या कहते हैं पदाधिकारी : इस संबंध में पूछने पर अंचलाधिकारी मो. शहूद ने बताया कि फसल एवं घर की क्षति पर लोगों का आक्रोश जायज ही सही सर्वे कर रिपोर्ट भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.