गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा
संवाद सूत्र, समेली (कटिहार) : प्रखंड के बखरी काली मंदिर के समीप आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सह
संवाद सूत्र, समेली (कटिहार) : प्रखंड के बखरी काली मंदिर के समीप आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञा पुराण कथा को लेकर मंगल कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश शिव मंदिर विष्णु स्थान से प्रारंभ होकर गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा। सांय काल में शांतिकुंज हरिद्वार के धर्मनाथ झा, नंद लाल ठाकुर, महेंद्र प्रसाद द्वारा प्रवचन के माध्यम से कहा कि गायत्री वेदमाता है। गायत्री यज्ञ शक्ति है। गायत्री विश्व माता है। इसी माध्यम से सद्भावों का सदाचार एवं सुव्यवस्था का आधार बनेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक लक्ष्मण शर्मा, शंकर मंडल, नवीन पाठक, अध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष पटवारी मंडल, कोषाध्यक्ष रामजी महलदार, सचिव बिंदेश्वरी मंडल, भोला महलदार, प्रसादी महलदार, राजेंद्र मंडल, वासुदेव महलदार, परमेश्वर ऋषि, राम मंडल, खगेश महलदार, नरेश महलदार आदि की सराहनीय भूमिका रही।