भर्री में गूंजे वैदिक मंत्रोच्चार
संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड के भर्री गांव में हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक म
संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड के भर्री गांव में हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इससे पूर्व प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा भी निकाली गयी थी। 1008 कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। सिर पर कलश लेकर भर्री से प्रखंड मुख्यालय चौक कुम्हड़ी के समीप रीगा नदी में जल भरकर लगभग पांच किलोमीटर की परिधि में नगर भ्रमण कर महिलाएं मंदिर प्रांगण में पहुंची। रविवार को दरभंगा एवं बनारस से आने वाले पंडितों के दल द्वारा मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा करायी गई। कमेटी के सचिव मनोज मंडल के नेतृत्व में युवाओं का दल आयोजन स्थल पर डटे हुए थे। शोभा यात्रा में पप्पू सिंह, शिव नारायण मंडल, अवधेश विश्वास, अजय देव, गोरे लाल, राज किशोर साह सहित दर्जनों युवा निगरानी में लगे रहे। प्रखंड मुख्यालय चौक पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत, नींबू पानी की व्यवस्था की गयी थी। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन से पूरा गांव भक्ति में डूबा हुआ था।