दस वर्षो बाद भी पूरा नहीं हुआ पुल का निर्माण
संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड के कंटिया पंचायत में लगभग दस वर्षो बाद भी एक पुल का निर्माण कार
संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड के कंटिया पंचायत में लगभग दस वर्षो बाद भी एक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इस चलते यहां दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जबकि इसका पूर्ण राशि पूर्व में ही उठ चुका है।
प्रखंड के कंटिया पंचायत में मुख्य सड़क से जोगिया जाने वाली पथ पर सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत करीब दस वर्ष पूर्व पुल निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। पुल निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
क्या कहते हैं प्रतिनिधि : इस संबंध में मुखिया बिहारी लाल बुबना ने कहा कि इतने वर्षो बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होना कार्य की अनियमितता को दर्शाता है। उन्होंने पदाधिकारी से योजना की स्थल जांच कर दोषी पर कार्यवाही करने की मांग की है।
क्या कहते हैं अधिकारी : इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. महेंद्र पाल ने बताया कि उक्त योजना की जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाये जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।