अधिवक्ता संघ चुनाव
संवाद सहयोगी, कटिहार कोर्ट : अधिवक्ता संघ के 30 पदाधिकारियों के होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प
संवाद सहयोगी, कटिहार कोर्ट : अधिवक्ता संघ के 30 पदाधिकारियों के होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। चुनाव के रिटेलर बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि नामांकन के प्रथम दिन बुधवार को 39 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दो अप्रैल है। चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर में काफी गहमा-गहमी बढ़ गयी है। प्रत्याशी समर्थकों के साथ तामझाम से नामांकन दाखिल कर रहे हैं। बुधवार को नामांकन दाखिल करने को लेकर लंबी कतार लगी रही। मुख्य रूप से पूर्व में अध्यक्ष रह चुके रामानंद सिंहा ने अध्यक्ष पद पर व पूर्व में सचिव रह चुके विजय कुमार झा ने सचिव पद पर के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया।
किस पद पर किसने किया नामांकन : अध्यक्ष- असफाक आलम आजाद, रामानंद सिंहा, परमेश्वर प्रसाद यादव उर्फ लक्ष्मी यादव।
उपाध्यक्ष- मीना शर्मा, विमलेंदु विमल, महेंद्र कुमार सिंहा, लक्ष्मी शर्मा, शंभू राम सुल्तानियां।
सचिव- विजय कुमार झा।
संयुक्त सचिव- जगदीश चंद्र पटेल, मिथिलेश झा, मो. अहसन, हरेंद्र प्रताप सिंह, युगल किशोर यादव, राजेश कुमार सिंह, जीवछ प्रसाद साह, शंभू नाथ चौधरी।
सहायक सचिव- गौतम कुमार झा, मो. मरगूब आलम, निर्मला कुमारी, मो. रिजवानुल हक उर्फ रिजवान (बारसोई), राजेश कुमार चमरिया।
कार्यकारिणी सदस्य- विनय कुमार झा उर्फ मुन्ना, वैद्यनाथ सिंह, चंद्रभूषण सिंह, नइम अंसारी, वहिदा खातून, दीपक कुमार उर्फ गुड्डू, राजेश कुमार ठाकुर, जितेंद्र कुमार, उमेश प्रसाद, अनंत कुमार शर्मा, सुशील कुमार झा जूनियर, यशस्वी कुमार अग्रवाल उर्फ जिम्मी।
अंकेक्षक- बासुदेव लश्कर, निगरानी में सुजीत कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार जायसवाल, निर्मल कुमार झा।
कोषाध्यक्ष- वरीय सदस्य पद एवं लाइबेरियन के पद पर किसी ने अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया है। अंतिम दिन गुरुवार को नामांकन की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।