बिहार के विकास में बाधक बनी भाजपा : पूर्व मंत्री
संवाद सूत्र, कोढ़ा (कटिहार) : बिहार के विकास में भारतीय जनता पार्टी बाधक बन रही है। केंद्र की भाजपा
संवाद सूत्र, कोढ़ा (कटिहार) : बिहार के विकास में भारतीय जनता पार्टी बाधक बन रही है। केंद्र की भाजपा सरकार बिहार के विकास की गति को कुंद करने का हर प्रयास कर रही है। लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बिहार को विशेष पैकेज दिया जाएगा, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के साथ काला धन वापस लाया जाएगा। गरीबों के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा कराएंगे, परंतु सारी घोषणाएं ढाक के तीन पात साबित हो रही है। यह बातें पूर्व मंत्री सीताराम दास ने कही।
उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर हुआ है। छात्रों को पोशाक व साइकिल की राशि दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें भी बनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कोढ़ा को अनुमंडल बनाने संबंधी कार्मिक विभाग में अटकी संचिका पर मुहर लगाने का आग्रह भी किया है। भूमि अधिग्रहण बिल को किसान मजदूर विरोधी बताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इस मौके पर उनके साथ जय कुमार सिंह, मुख्तार अली, सुनील दास सहित अन्य नेता मौजूद थे।