Move to Jagran APP

भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर केंद्र पर बरसी कांग्रेस

जेएनएन, कटिहार: भूमि अधिग्रहण बिल सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिले के सभी प्रखंड

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 08:44 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 08:44 PM (IST)
भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर केंद्र पर बरसी कांग्रेस

जेएनएन, कटिहार: भूमि अधिग्रहण बिल सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बाद में धरना देने वालों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी बीडीओ को सौंपा गया।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेमराय की अध्यक्षता में भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया गया। अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि मोदी सरकार इस बिल के द्वारा किसान एवं गरीबों की जमीन से उनका अधिकार छीनने की कोशिश कर ही है। सरकार सभी गरीब मजदूर, किसान के हितों की रक्षा करने वाले कानून को कमजोर कर रही है। इंदिरा आवास, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसी उपयोगी योजनाओं में कटौती कर गरीबों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो. जियाउल, नगर अध्यक्ष अरुण यादव, इजहार अली, सकील अंसारी, लाल मोहन सिंह, मो. डबलू, मो. इजहार आलम, प्रभाष कुमार झा, भोला गुप्ता, सुकेश सिंहा, मृत्युंजय श्रीवास्तव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फलका से संवाद सूत्र के अनुसार फलका में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव पूनम पासवान ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का जमकर विरोध किया। साथ ही केंद्र सरकार की जमकर खिंचाई की। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार पासवान ने कहा कि सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लागू कर किसानों के हित के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस पंचायती राज के जिलाध्यक्ष सह मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो गरीब, दलित और मजदूरों के हक के लिए संघर्षरत रहती है। धरना को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. इस्लाम सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर मो. आजाद, मुबारक हुसैन, विनोद झा, गुलाब झा, तौहीद उर्फ गन्नो, मेराज उर्फ बबलू, पवन कुमार मंडल, अमित कुमार मंडल, अरुण ऋषि, खगेंद्र रविदास, जगदेव पंडित, वासुदेव पंडित, भूवन कुमार, शमशुल, सेवा निवृत्त शिक्षक मो. रियाजउद्दीन, इजहार, पूरन यादव, योगेंद्र प्रसाद मंडल आदि शामिल थे। उसके बाद कांग्रेसियों ने एक मांग पत्र बीडीओ छाया कुमारी को सौंपा।

बरारी से संवाद सूत्र के अनुसार पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह सदस्यता अभियान प्रभारी सिमरणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद नरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अल्तमश दिवान, पूर्व जिप सदस्य प्रभु पासवान, अरुण साह, हरिवंश सिंह, सुरेंद्र झा, शिव कुमार कुंवर, विक्रम पासवान, प्रदीप यादव, मो. इसमाईल, सुनील दास, छंगुरी, मो. जसीम, मो. नसीर आदि ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। साथ ही इससे संबंधित एक मांग पत्र प्रखंड अधिकारी को सौंपा गया।

बारसोई से संवाद सूत्र के अनुसार बारसोई प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में प्रखंड अध्यक्ष मो. शौकत हुसैन की अध्यक्षता में धरना दिया। जिसे हाजी जफीर अहमद, गोपाल राय आदि ने संबोधित किया। सभा के अंत में बीडीओ राजाराम पंडित को राष्ट्रपति के नाम एक स्मार पत्र सौंपा। इस अवसर पर अब्दुल बहाव, पैक्स अध्यक्ष अब्दुल दय्यान, मो. मोहिम, राम बाबू, अनवर अली, परी बानो, रौशन खातून, सवातन खातून, मुकलीम खातून, मो. इस्लाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

कदवा से संवाद सूत्र के अनुसार कदवा प्रखंड प्रांगण में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में धरना-प्रदर्शन दिया। प्रखंड अध्यक्ष सनोवर आलम की अध्यक्षता में आयोजित धरना में वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है। किसान एवं खेत मजदूर के जिलाध्यक्ष मो. मसूद आलम ने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल में किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ का कांग्रेस विरोध करेगी। इस अवसर पर कांग्रेसी मो. सहरयार, विजय झा, गंगानंद सिंह, मो. जफर आलम, लुटन राय, मो. अशफाक, देव नारायण पोद्दार आदि ने अपने विचार प्रकट किया।

मनिहारी से संवाद सूत्र के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में कंाग्रेस पार्टी द्वारा धरना दिया गया। काग्रेस के सिकंदर मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध धरना आयोजित किया गया है। धरना में प्रखंड अध्यक्ष निरानन्द मिश्रा, अब्दुल मन्नान, शमशाद अली, जाकिर अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.