पंचायत उपचुनाव- 65 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से पड़े वोट
जेएनएन, कटिहार: जिले में पंचायत उप चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। कुछ आठ पदों के 65 केन्द्रों में
जेएनएन, कटिहार: जिले में पंचायत उप चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। कुछ आठ पदों के 65 केन्द्रों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। औसतन 50 फीसदी लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया। मुखिया के तीन पद, सरपंच के एक व चार ग्राम पंचायत सदस्य के लिए यह चुनाव कराया गया है। मतगणना दो मार्च को होगा।
संवाद सूत्र, कदवा के अनुसार प्रखंड के 27 मतदान केंद्रों पर पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव में लगभग 45 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
कदवा प्रखंड के तैयबपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए एवं चौनी पंचायत में सरपंच पद के लिए तथा परभैली एवं रिजवानपुर में एक-एक वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दिन उपविकास आयुक्त सह पर्यवेक्षक राधेश्याम साह मतदान केंद्रों के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री साह ने कहा कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हो गया है। सोमवार को प्रखंड प्रांगण में मतों की गिनती होगी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरभ भी मौजूद थे। हालांकि उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह नहीं देखा गया। कुल मिलाकर चुनाव लड़ने वाले 27 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो गया है।