होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
संवाद सूत्र, कुर्सेला (कटिहार) : शुक्रवार को कुरसेला थाना परिसर में होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष अनो
संवाद सूत्र, कुर्सेला (कटिहार) : शुक्रवार को कुरसेला थाना परिसर में होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष अनोज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। बैठक में आगामी होली पर्व शांति पूर्वक मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव, मुखिया लाल बहादुर मंडल एवं संजीव कुमार ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर होली के दोनों दिन विशेष गश्ती जारी रखने का सुझाव दिया। साथ ही हुड़दंगियों पर विशेष चौकसी बरतने पर जोर दिया गया तथा पियक्कड़ों के जमावड़ा पर रोक लगाने की मांग किया। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखेगी। इस अवसर पर समेली के अंचलाधिकारी प्रभाष कुमार लाभ, लोजपा नेता निलेश गुप्ता, विनोद पासवान, मो. हलीम जाबांज, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, जदयू नेता मनोज सिंह, दिनेश कुमार दिनेश, राजद नेता राजेंद्र यादव, माले नेता अविनाश सिंह, अमीर चंद्र साह, महबूब खान, लल्लू सिंह, प्रिय रंजन यादव, संजीव कुमार, अनंत जायसवाल, बरुण मंडल आदि लोग उपस्थित थे।