वाहन से कुचलकर अज्ञात महिला की मौत
संवाद सूत्र, कोढ़ा (कटिहार) : कोढ़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात घटी सड़क दुर्घटना में 45 वर्ष
By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 07:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, कोढ़ा (कटिहार) : कोढ़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात घटी सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। थाना के चेथरियापीर नहर पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना की सूचना पाकर कोढ़ा पुलिस तत्काल सदल बल घटना स्थल पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लगभग एक घंटे के इलाज के बाद जख्मी महिला की मौत हो गई।
कोढ़ा पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है। समाचार प्रेषण तक 45 वर्षीय मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें