कुर्सेला में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ
संवाद सूत्र, कुर्सेला (कटिहार) : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस द्वारा ग
संवाद सूत्र, कुर्सेला (कटिहार) : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार को कुर्सेला प्रखंड में सदस्यता अभियान का शुरूआत किया गया। सर्वप्रथम जिला सदस्यता अभियान प्रभारी प्रेम राय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम पासवान, पूर्व सांसद नरेश यादव, सदस्यता अभियान कोढ़ा प्रखंड प्रभारी डॉ. सत्यनारायण चौधरी, गांधी ग्राम तीनधरिया में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गांधी ग्राम में कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। उसके बाद पश्चिमी मुरादपुर पंचायत के महादलित टोला में डॉ. सत्यनारायण चौधरी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया तथा लोगों को कांग्रेस पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। महिलाओं ने काफी संख्या में सदस्यता ग्रहण किया। पूर्व सांसद नरेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे जन-धन योजना को छलावा मात्र बताया। कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। क्योंकि पास बुक खुलने के बाद खाता में रुपया नहीं भेजा गया है। भाजपा सत्ता के लिए लोगों को छला है। इस अवसर पर प्रखंड इंटक के अध्यक्ष अशोक मंडल, उपाध्यक्ष शंकर ठाकुर, विनोद सिंह, संजय ठाकुर, हाकिम शर्मा, मुन्ना मंडल, लीला देवी, पिंकी कुमारी, सुंदर चौधरी एवं मो. मोईन आदि उपस्थित थे।