डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत
संसू., कदवा (कटिहार) : गुरुवार को छठ संपन्न होने के बाद नदी में स्नान के क्रम में डूबने से दस वर्षी
संसू., कदवा (कटिहार) : गुरुवार को छठ संपन्न होने के बाद नदी में स्नान के क्रम में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार कदवा प्रखंड के चांदपुर में रीगा नदी तट पर से सुबह लोग छठ संपन्न कर घर आ गए थे। उसके बाद कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे। जिसमें चांदपुर निवासी श्रीलाल भगत का दस वर्षीय बच्चा अनीष कुमार की डूबने से मौत हो गयी। मृतक पांचवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ----
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
संसू., सेमापुर (कटिहार) : सेमापुर ओपी में दर्ज दुष्कर्म का आरोपी मो. रउफ को मनिहारी थाना क्षेत्र के गुमटी टोला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ओपी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सुखासन धुरियाही के मो. मकबुल के द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जिस पर मनिहारी थानाध्यक्ष के सहयोग से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।