लहू के रंग नाटक का मंचन
संवाद सूत्र, समेली (कटिहार) : काली पूजा के अवसर पर खैरा गांव में नाटक का मंचन किया गया। इसमें प्रथम
संवाद सूत्र, समेली (कटिहार) : काली पूजा के अवसर पर खैरा गांव में नाटक का मंचन किया गया। इसमें प्रथम रात्रि लहू के रंग का मंचन हुआ। जिसका उद्घाटन बरारी विधायक विभाष चंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समेली साहित्यकारों एवं क्रांतिकारियों की धरती रही है। यहां अनेक कलाकारों ने साहित्य और कला के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कला को निखारने की जरूरत है। लोगों को कला के प्रति जगाने की जरूरत है। लोगों को कला के प्रति जगाने की जरूरत है। क्योंकि दिन प्रतिदिन कला लुप्त होते जा रही है। कला का सही प्रदर्शन करने पर लोगों में जागरूकता जगेगी। इस अवसर पर युवा महामंत्री नीरज गुप्ता, लोजपा नेता निलेश गुप्ता, कुर्सेला पूर्व प्रमुख अरुण मंडल, हंस कुमार बादल, अरविंद मंडल, सुभाष मंडल, शेखर मंडल, सुबोध कुमार मंडल, सरोज मंडल, मनोज मंडल, अमित कुमार मंडल, शंभू मंडल, टोनी मंडल आदि उपस्थित थे।