Move to Jagran APP

बरकरार रही मनिहारी उप मुख्य पार्षद की कुर्सी

= गिला-शिकवा दूर कर मौजूद सभी सदस्यों ने जताया भरोसा संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार) : नगर पंचायत के

By Edited By: Published: Mon, 27 Oct 2014 08:23 PM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 08:23 PM (IST)
बरकरार रही मनिहारी उप मुख्य पार्षद की कुर्सी

= गिला-शिकवा दूर कर मौजूद सभी सदस्यों ने जताया भरोसा

loksabha election banner

संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार) : नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद की कुर्सी बरकरार रह गयी। कुछ दिन पूर्व उपमुख्य पार्षद के खिलाफ छह वार्ड पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव की विशेष बैठक बुलाने की मांग मुख्य पार्षद से की थी। जिसकेफलस्वरूप अविश्वास प्रस्ताव की विशेष बैठक सोमवार (27 अक्टूबर) को नगर पंचायत के कार्यालय कक्ष में बुलाई गई। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी जनार्दन चौधरी, कनीय अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल मनिहारी की मौजूदगी में शुरू हुई। बैठक में मुख्य पार्षद ममता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल, उपमुख्य पार्षद मुस्ताक हुसैन, वार्ड पार्षद क्रमश: मुस्तफा अंसारी, अशोक कुमार, राजीव पासवान, चितरंजन पासवान, वकील यादव, उत्तम यादव, लक्खी देवी, मुलरी देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, शिखा देवी मौजूद थी। सभी उपस्थित पार्षदों ने गिले-शिकवे भुलाकर उपमुख्य पार्षद मुस्ताक हुसैन को पुन: दोबारा मौका दिया। बताना लाजिमी है कि नगर पंचायत क्षेत्र में पंद्रह वार्ड पार्षद है। सोमवार को चौदह वार्ड पार्षद बैठक में उपस्थित हुए। एक वार्ड पार्षद अनुज मंडल किन्हीं कारण से बैठक में भाग नहीं लिए। सभी उपस्थित चौदह वार्ड पार्षद (मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद सहित) ने मत का प्रयोग करते हुए उपमुख्य पार्षद मुस्ताक हुसैन पर विश्वास जताया। अचानक बदले इस राजनीतिक पेंच से कई राजनीतिक पंडितों के होश उड़ गए। कई दिनों से नगर में चल रही गहमा-गहमी का पटाक्षेप सोमवार को हो गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह भी दल-बल के साथ मुस्तैद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.