दीपावली पर सट्टेबाजों के खिलाफ चले मुहिम
कटिहार: दीपावली हर्ष और उल्लास के साथ मनाये जाने वाला पर्व है। दीपावली बुराई पर विजय पाने का पर्व है
कटिहार: दीपावली हर्ष और उल्लास के साथ मनाये जाने वाला पर्व है। दीपावली बुराई पर विजय पाने का पर्व है। लेकिन आज समाज में दीपावली के अवसर पर जुआ और सट्टा का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है। युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कदवा भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता के अनुसार दीपावली के मौके पर जुए व सट्टेबाजी के खिलाफ मुहिम चलाने का संकल्प हर किसी को लेना चाहिए। वे व्यक्तिगत तौर पर समाज व क्षेत्र में इसके खिलाफ सतत मुहिम चलाने का संकल्प लेता हूं। वे समाज में एक ऐसी टोली बनाने की कोशिश में हैं, जो इस मुहिम में उनके साथ हो। दीपावली के पावन अवसर पर जुआ और सट्टा जैसे बुरी आदत से दीपावली का रंग फीका पड़ने लगा है। हमारे साथियों द्वारा इस बार दीपावली के अवसर पर जुआ और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।