एक माह बाद कब्र से निकाला गया किशोर का शव
संवाद सूत्र, मनसाही (कटिहार) : मनसाही थाना अंतर्गत सहजा निवासी शीला देवी पति राम प्रसाद पोद्दार के म
संवाद सूत्र, मनसाही (कटिहार) : मनसाही थाना अंतर्गत सहजा निवासी शीला देवी पति राम प्रसाद पोद्दार के मृतक पुत्र सोनू कुमार (17) का शव एक माह बाद कब्र से निकाला गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश से दंडाधिकारी सह बीडीओ मनसाही उमेश प्रसाद सिंह की देखरेख में हुई। शव प्राणपुर थाना अंतर्गत सुदामापुरी पुल के समीप कब्र से निकाला गया। शव का मेडिकल जांच कराया जाएगा। इस दौरान मनसाही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सदलबल मौजूद थे।
क्या था मामला
16 सितम्बर को कटिहार मालदह रेलखंड पर सहजा गुमटी के करीब सोनू का छत विक्षत लाश मिला था। उस समय इसे दुर्घटना मान दफना दिया गया था। इसी बीच उसके परिजनों को पता चला कि उसकी दुर्घटना में मौत नहीं हुई थी। बल्कि उसकी हत्या हुई। इसी संदर्भ में 24 सितम्बर को मृतक के मां ने गांव के ही पवन साह, साबीर, यूनिश, मिरहाज व एक अन्य को नामजद आरोपी बनाते हुए मनसाही थाना कांड संख्या 81/14 के तहत हत्या का मामला दर्ज कराया। इस मामले में पवन साह, साबीर, यूनिश और मिरहाज को आरोपी बनाया गया है। मृतक अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और स्थानीय धनपाड़ा हाई स्कूल का दसवीं का छात्र था।