Move to Jagran APP

मोर्चा की बैठक सांगठनिक मजबूती पर बल

संवाद सहयोगी, कटिहार : आजमनगर प्रखंड में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक मानिक चंद्र मालाकार के निवास स्था

By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 10:32 PM (IST)
मोर्चा की बैठक सांगठनिक मजबूती पर बल

संवाद सहयोगी, कटिहार : आजमनगर प्रखंड में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक मानिक चंद्र मालाकार के निवास स्थान पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी विजय सिंह, युवा जिला महामंत्री प्रमोद महतो, प्रखंड अध्यक्ष विनिमय देव, चमक लाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्व त्योहार के बाद प्रखंड स्तर पर फैली अराजकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी ने कहा कि बिहार में रिमोट से सरकार चल रही है। आए दिन हत्या, बलात्कार, अपहरण की घटनाएं घट रही है। सरकार आपराधिक घटना रोकने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मालाकार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान और स्वाभिमान विश्व में बढ़ा है। आने वाले समय में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर फुल कुमार ठाकुर, राजेंद्र पाल, दिलीप कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजा लाल सोरेन, मनोज मुर्मू, मंटू शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, वैद्यनाथ विश्वास, कुन्ना मंडल, पृथ्वी पोद्दार, रवींद्र साह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.