बैंक में सेविकाओं ने काटा बबाल
फोटो:- 30केएटी-16 कैप्शन-= बैंक में हंगामा करते लोग। संवाद सूत्र, बलरामपुर (कटिहार) : प्रखंड म
फोटो:- 30केएटी-16
कैप्शन-= बैंक में हंगामा करते लोग।
संवाद सूत्र, बलरामपुर (कटिहार) : प्रखंड मुख्यालय तेलता स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सोमवार को पोषाहार की राशि के भुगतान में विलंब के चलते सेविकाओं ने जमकर बवाल काटा। सेविकाओं ने इसके लिए बैंक प्रशासन के साथ-साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दोषी बतातें हुए दोनों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जानकारी के अनुसार प्रखंड के कुल 136 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं मंगलवार को केंद्रों में बांटे जाने वाले पोषाहार हेतु राशि की निकासी हेतु सुबह से ही बैंक में थी, लेकिन बैंक में राशि उपलब्ध नहीं होने की वजह से बैंक मैनेजर द्वारा कटिहार से पर्याप्त राशि आने का आश्वासन देकर सभी को रोक लिया गया। लेकिन ज्यों-ज्यों समय बीतता गया। सेविकाओं के सब्र का बांध छलकता चला गया। शाम पांच बजे के बाद बैंक में राशि लायी गयी। इस बीच बैंक में लगभग आधा दर्जन सेविका गर्मी से गश खाकर गिर गयी। तब सेविकाओं ने उग्र रूप धारण कर लिया तथा बैंक मैनेजर एवं सीडीपीओ के खिलाफ जमकर बोलने लगी। सेविका पूर्णिमा देवी का कहना था कि सीडीपीओ द्वारा देरी से चेक जमा करने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। साथ ही बैंक प्रशासन भी लापरवाही कर रहा है। सूचना मिलते ही बीडीओ शमीम सौरभ मणि बैंक पहुंचने तथा बेहोश सेविका संगीता बासकी, अंजुलिना मुर्मू, प्रीती देवी, गीता देवी, शिवानी देवी को पीएचसी लाया गया। जहां इनका इलाज देर रात तक चला। आक्रोशित सेविका शबाना शब्बीरी, बाबी देवी, शोभा देवी, बागमाला देवी, शिवानी देवी सहित दर्जनों ने बीडीओ से परेशानी बयां की तथा आगे से ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर आंदोलन की बात कहीं।