गणेश महोत्सव पर फलका में देवी जागरण का आयोजन
फोटो:- 01केएटी- 8
संवाद सूत्र, फलका (कटिहार) : प्रखंड मुख्यालय के फलका हाट स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव के मौके पर रविवार की रात देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक संघ की ओर से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पासवान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के मौके पर नवयुवक संघ के सभी सदस्य मौजूद थे। देश के अलग-अलग हिस्सों से आये कलाकारों ने मनमोहक झांकी की बेहतरीन प्रस्तुति के अलावा भक्ति गीतों का ऐसा समां बांधा कि लोग भाव विभोर हो गए। कोलकाता से आई नेहा कुमारी की सुरीली आवाज .. मां शेरा वाली .. चलो बुलावा आया है .. आदि भक्ति गीतों से श्रद्धालु भक्ति सागर में गोता लगाते रहे। कलाकारों के कला को देख व सुन श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। गणेश महोत्सव के अलावा देवी जागरण को सफल बनाने में किशोर कुमार झा, सुनील कुमार चौधरी, जीवन शर्मा, मदन साह, कैलाश बिहारी, प्रभु नारायण साह, नव युवक संघ के प्रिंस कुमार, टुनटुन गुप्ता, साजन कुमार, गुड्डू गुप्ता, अमित कुमार, विजय चौधरी, पिंटू, बिट्टू, बंटी शर्मा सहित समस्त ग्रामीणों की भूमिका अहम रही।