लड़की की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
By Edited By: Published: Tue, 19 Aug 2014 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2014 07:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, आजमनगर (कटिहार) : प्रखंड आजमनगर अंतर्गत सालमारी ओपी के क्षेत्र में ग्राम तेघड़ा के एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के गले में कपड़े का फंदा लगा कर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। मृतक नाबालिग लड़की की पहचान मो. सिकंदर आलम की पुत्री के रुप में हुई है। बताया जाता है कि लड़की गाय को चराने बहियार गई थी। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने गले में कपड़ा का फंदा लगा कर हत्या कर दी गई। अंदेशा यह भी है कि हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया हो। सालमारी ओपी अध्यक्ष मोहसीन खान लाश को अपने कब्जे में लेकर अत्यंपरीक्षण के लिए कटिहार भेज दिया गया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें