देश में बेहतर नहीं है विकलांगों की स्थिति : क्रांति गांगुली
फोटो - 27 एमएडी 66, 67
कैप्शन : समारोह को संबोधित करते मुख्यअथिति और मौजूद गणमान्य लोग
----------
- गौतम इंफोटेक में पुरस्कार समारोह आयोजित
मधेपुरा, संसू : राष्ट्रीय विकलांगता वित्त एंड विकास कारपोरेशन के तत्वावधान में रविवार को नव कम्प्यूटर प्रशिक्षितों के बीच गौतम इंफोटेक में पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिमी बंगाल के पूर्व खेलमंत्री व राष्ट्रीय विकलांग अधिकार मंच के राष्ट्रीय महासचिव क्रांति गांगुली तथा राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री कामरेड मुरलीधरन व मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर गांगुली ने कहा कि विकलांग समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संविधान के समान अधिकार व सुविधा मिली लेकिन आज भी देश में विकलांगों की स्थिति बेहतर नहीं है। कुछ एनजीओ भले कहीं कुछ कर रहे हों। लेकिन वे भी ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री व केरल से आए मुरलीधरन ने कहा कि विकलांग को सरकार की दया नहीं चाहिए। जब आप अधिकार दिए तो उसे भी लागू करना सरकार का कर्त्तव्य है।
मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने कहा कि खुशी की बात है कि विकलांगों के अधिकारों के बारे में जोरदार शंखनाद मधेपुरा से हुआ है। अधिकार की लड़ाई पूरी दुनियां में जानी चाहिए। अतिथियों का सम्मान करते हुए संस्था के निदेशक अमित कुमार गौतम ने कहा कि सरकार की योजना को अक्षरश: हमलोगों ने पालन करते हुए 40 विकलांग छात्रों को प्रशिक्षण व दो हजार रूपये छात्रवृत्ति भी प्रदान किये। इस मौके पर 40 प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस मौके पर मधेपुरा कॉलेज के उप प्राचार्य डा. भगवान, वकील देवाशीष बोस, अमित, विनीत, दिलीप कुमार, कर्मचारी नेता नित्यानंद ठाकुर आदि ने भी विचार व्यक्त किये।