राजग ही दे सकता है स्थाई सरकार : सुमो
संवाद सूत्र, बलरामपुर (कटिहार) : राजग ही देश को स्थाई सरकार दे सकती है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के एकमात्र मजबूत उम्मीदवार हैं।
सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार कटिहार के तेलता व आजमनगर मध्य विद्यालय के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने राजद एवं जदयू को आड़े हाथों लिया। जदयू पर कांग्रेस से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए किशनगंज का उदाहरण दिया है। बोले, वहां जदयू प्रत्याशी का कांग्रेस के समर्थन में चुनाव से अलग होना कांग्रेस व जदयू के गुपचुप समझौते का प्रमाण है। सभा को रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर, विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधायक विभाष चंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णा साहा राय आदि ने भी संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी निखिल कुमार चौधरी के समर्थन में वोट की अपील की।