गैस से झुलसी महिला की मौत
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव में गैस से झुलसी महिला की सदर अस्पताल में
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jul 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 03:05 AM (IST)
कैमूर। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव में गैस से झुलसी महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। शव को परिजन दाह संस्कार के लिए घर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को ओरगाव गांव निवासी ब्रजेश ¨सह की 37वर्षीय पत्नी कुसुम देवी घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस से उनकी साड़ी में
आग लग गई। उसको जलते देखकर अन्य महिलाओं ने उस पर पानी फेक कर आग बुझाने का प्रयास किया। इससे महिला की स्थित और गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी में ले गए। वहां से महिला को सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह महिला की मौत हो गई ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें