15 को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका देंगी धरना
कैमूर। बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा कैमूर की बैठक रविवार को की गई। अध्यक्षता
कैमूर। बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा कैमूर की बैठक रविवार को की गई। अध्यक्षता शोभा श्रीवास्तव व रीना देवी ने संचालन किया। बैठक में संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका - सहायिका संघ अपनी मांगों को ले 15 फरवरी को अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कृति समिति के निर्देशानुसार प्रांतीय अध्यक्षा कुमारी गीता के निर्णय के आलोक में जंतर मंतर पर धरना देंगी। बैठक में मानव समाज कल्याण मंत्री द्वारा किसी भी सेविका का चयन रद्द नहीं करने के जारी आदेश को डीएम व डीपीओ से हर हाल में लागू करने की मांग की गई। सभी प्रखंडों में समरूपता के साथ बर्ताव किये जाने की मांग प्रशासन से की गई। बैठक में मंजू देवी, आरती देवी, राज कुमारी देवी, संजू देवी, माया पांडेय, रिंकू देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, कुमारी विद्या, हेमलता देवी, कुसुम देवी, विमला देवी, बासमती देवी, शोभा देवी, कलावती देवी, नीलम देवी, नैनतारा देवी, जयन्ती देवी, चंचल देवी सहित काफी संख्या में सेविका व सहायिका उपस्थित थी।