भभुआ में मुखिया संघ का चुनाव संपन्न
कैमूर। जिले के सबसे अधिक ग्राम पंचायतों के प्रखंड भभुआ में मंगलवार को स्थानीय बहुद्देशीय
कैमूर। जिले के सबसे अधिक ग्राम पंचायतों के प्रखंड भभुआ में मंगलवार को स्थानीय बहुद्देशीय भवन में नव निर्वाचित मुखियों की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता कैथी ग्राम पंचायत के मुखिया बिरेन्द्र तिवारी ने की। बैठक में ग्राम पंचायतों ने मुखिया संघ गठन की आवश्यकता जतायी। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जतायी और संघ के गठनोपरान्त अध्यक्ष समेत अन्य पदों का चुनाव भी कराया गया। संघ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सह मोकरी ग्राम पंचायत के मुखिया जय शंकर बिहारी ने बताया कि उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में बेतरी मुखिया अजय पटेल को अध्यक्ष, सोनहन पंचायत के मुखिया ललित किशोर उपाध्याय को महासचिव चुना गया। महिला मुखिया रेखा देवी को सचिव बनाया गया। इस मौके पर डुमरैठ की मुखिया सुशीला देवी , डीहरा की मुखिया कंचन देवी, सबार की सुनीता देवी, मींव की धर्मशीला देवी, मनिहारी राकेश कुमार राय, रूइयां मुखिया जवाहर सिंह, महुअत मुखिया हदीसुन खातून, रूपपुर मुखिया महेन्द्र प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।