Move to Jagran APP

तीन इंट्री माफियाओं को पुलिस ने दबोचा

इंट्री माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहनियां पुलिस ने तीन इंट्री माफियाओं को गिरफ्तार किया है। जिनका कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। गिरफ्तार इंट्री माफियाओं में दो कैमूर जिले के तथा एक गया जिले का रहने वाला है।

By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 03:08 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 03:08 AM (IST)
तीन इंट्री माफियाओं को पुलिस ने दबोचा

कैमूर। इंट्री माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहनियां पुलिस ने तीन इंट्री माफियाओं को गिरफ्तार किया है। जिनका कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। गिरफ्तार इंट्री माफियाओं में दो कैमूर जिले के तथा एक गया जिले का रहने वाला है। तीनों की गिरफ्तारी मोहनियां से हुई है। ज्ञात हो जीटी रोड पर इंट्री के खेल में गया, औरंगाबाद, रोहतास से कैमूर तक के धंधेबाज शामिल हैं। गौरतलब है कि हाइवे पर इंट्री का कारोबार काफी लंबे वक्त से चला आ रहा है। इंट्री माफियाओं और विभागीय अफसरों की मिली भगत से सरकारी खजाने को सालाना करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचता है। इंट्री माफिया लोकेशन पर खास कर ओवर लोड गाड़ियों को एक जिले से दूसरे जिले में पार कराते हैं। साथ ही इन लोगों द्वारा कोड वर्ड का भी प्रयोग किया जाता है।

loksabha election banner

मोहनियां थानाध्यक्ष मनोज कुमार बताया कि कैमूर जिले के दो इंट्री धंधेबाज ठाकुर विक्रांत और जितेन्द्र ¨सह को गिरफ्तार किया गया, जो मोहनियां के रहने वाले हैं। वहीं गया, डोभी के पवन उपाध्याय भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरफ्तार तीनों इंट्री माफियाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ज्ञात हो कि एसपी कैमूर हरप्रीत कौर ने पहली बार इंट्री माफियाओं के खिलाफ दो-तीन माह पहले कार्रवाई की थी। जिस दौरान करीब 30 इंट्री माफियाओं पर कार्रवाई हुई थी, कई जेल भी भेजे गए थे। बड़े इंट्री धंधेबाज के खिलाफ पुलिस ने मनी लां¨ड्रग के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जब इस कारोबार पर हाथ डाला तो इंट्री माफियाओं की संपत्ति करोड़ों में सामने आयी। इधर दो माह से पुलिस भी चुप बैठी थी, पर गुरूवार को पुलिस ने एक बार फिर इंट्री माफियाओं के खिलाफ सख्ती दिखाई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए इंट्री धंधेबाजों से पुलिस को और नाम मिल सकते हैं। बहरहाल पकड़े गए बड़े इंट्री माफियाओं के बाद अन्य इंट्री धंधेबाज फरार हो गए हैं। जबकि मोहनियां व डिड़िखली में अभी भी कई इंट्री माफिया अभी भी इस कारोबार में लगे हैं।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष- इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनियां थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तीनों इंट्री माफिया की गिरफ्तारी मोहनियां से हुई है। कुछ लोगों पर पहले भी एफआईआर की गई थी। सभी से पूछताछ चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.