रबी महोत्सव का आयोजन
प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में रविवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार ने किया।
कैमूर। प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में रविवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार ने किया। महोत्सव में कृषि विज्ञान केन्द्र अधौरा के वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह ने किसानों को रबी फसलों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने जीरोटील से गेंहू की बुआई करने के तौर-तरीकों को बताया। किसानों द्वारा पूछे गये सवालों का भी जबाब उनके द्वारा दिया गया। दलहन व तिलहन फसलों की खेती के उन्नत तरीकों के बारे में बताया गया। महोत्सव में उपस्थित पदाधिकारियों ने किसानों से सरकार द्वारा कृषि से संबंधित चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपील किया। नसीम अहमद ने आम, अमरूद, पपीता आदि की बागवानी लगाने के बारे में बताया। महोत्सव में परियोजना निदेशक रवीन्द्र कुमार, उप परियोजना निदेशक नवीन कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, एसएमएस संतोष सिंह, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।