गाजीपुर को हरा रामगढ़ ने ट्राफी पर जमाया कब्जा
कैमूर। रामगढ़ प्रखंड के महुअर स्टेडियम में संचालित मां छेरावरी फुटबाल प्रतियोगिता का खित
कैमूर। रामगढ़ प्रखंड के महुअर स्टेडियम में संचालित मां छेरावरी फुटबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रामगढ़ बनाम लहना गाजीपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रामगढ़ ने लहना को 4-2 से हरा कर मां छेरावरी ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजद के वरीय नेता व पूर्व सांसद जगदानंद ¨सह रहे। खेल आरंभ होने से पहले उन्होंने खिताबी मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमों से ग्राउंड में परिचय प्राप्त किए। इस दौरान मैदान में उपस्थित खेल प्रेमियों के तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। तत्पश्चात गेंद को गति दे खेल प्रारम्भ किया गया। निर्धारित 30 मिनट के फाइनल मैच में टास रामगढ़ ने जीता और ग्राउंड अपने पास रखा। खेल प्रारम्भ होते ही लहना गाजीपुर की टीम ने रामगढ़ टीम पर दबदबा बनाए रखा। तब लग रहा था कि यह मैच एक तरफा होगा। वैसे प्रथम हाफ में दिखा भी। लहना टीम के खिलाड़ियों में मध्यांतर के पहले खेल में दो गोल रामगढ़ में दाग कर निर्णायक बढ़त हासिल कर लिया। परंतु मध्यांतर के बाद के खेल में रामगढ़ की टीम की जबरदस्त वापसी हुई। ताबड़ तोड़ आक्रमण करते हुए बीस मिनट के खेल में ही दो गोल मार कर मैच बराबरी पर ला दिया। दर्शकों के हौसला देख पुन: रामगढ़ अंतिम क्षणों में एक गोल शानदार तरीके से मार टीम को जीत दिला दिया। खेल के कुछ ही मिनट शेष रहते ही दूसरा गोल पेनाल्टी से मार लहना को पराजित कर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदानंद ¨सह ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान करते हुए बेहतर खेले गए खेल के लिए धन्यवाद दिया। खेल के मुख्य निर्णायक ¨चटू ¨सह तथा सहायक रेफरी दीपक रावत व मोनू रहे। कार्यक्रम का संचालन जमुना ¨सह राठौर द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अम्बिका ¨सह यादव, अनिल ¨सह, बबन लाल, जय प्रकाश ¨सह, लोक नाथ ¨सह, उदय यादव, मदन ¨सह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।