Move to Jagran APP

आक्रोश दिखाओ, शिक्षा बचाओ अभियान के ले प्रदर्शन

आक्रोश दिखाओ, शिक्षा बचाओ अभियान के तहत बुधवार को जिला समाहरणालय पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एवं छात्र लोक समता द्वारा धरना व प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 03:06 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 03:06 AM (IST)
आक्रोश दिखाओ, शिक्षा बचाओ अभियान के ले प्रदर्शन
आक्रोश दिखाओ, शिक्षा बचाओ अभियान के ले प्रदर्शन

कैमूर। आक्रोश दिखाओ, शिक्षा बचाओ अभियान के तहत बुधवार को जिला समाहरणालय पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एवं छात्र लोक समता द्वारा धरना व प्रदर्शन किया गया। साथ ही राज्यपाल बिहार के नाम एक 25 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा गया। धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमाशंकर ¨सह तथा संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि सूबे में शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। जिससे छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान खड़ा हो चुका है। समय रहते अगर गुणात्मक शैक्षणिक वातावरण नहीं बनाया जाता है तो बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था के चौपट होने में अधिक समय नहीं लगने वाला है। छात्र खराब रिजल्ट को ले कर आत्महत्या कर रहें हैं। क्या इसके जिम्मेदार केवल छात्र है। सरकार को इस सवाल का उत्तर देना होगा। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बीरेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जंगबहादुर ¨सह, केशव मिश्रा, अयोध्या ¨सह, जवाहर ¨बद, ¨मता कुशवाहा, जयपति ¨सह, विवेकानंद पटेल, विश्वजीत मिश्रा, प्रकाश ¨सह राठौर, भृगुनाथ मौर्य, शोभनाथ कुशवाहा, शाहरूख नवाज, शंभु कुशवाहा, कन्हैया गोस्वामी, राजाराम ¨सह आदि सहित अन्य शामिल थे।

loksabha election banner

छात्र लोक समता ने निकाला आक्रोश मार्च

संवाद सहयोगी, भभुआ कैमूर:

बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को जिला मुख्यालय में छात्र लोक समता पार्टी ईकाई कैमूर द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसमें बडी संख्या में छात्र लोक समता सहित राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के भी कार्यकर्ता शामिल थे। यह आक्रोश मार्च नगर के पटेल चौक से आरंभ हो कर विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए जिला समाहरणालय के गेट पर पहुंच कर धरना में तब्दील हो गई। कार्यकर्ता शिक्षा बचाओ, बिहार आगे बढ़ाओ आदि नारे लगा रहे थे। मार्च में जिला अध्यक्ष विवेकानंद पटेल, अक्षय, उपेन्द्र शर्मा, जैनेन्द्र, अजय, अरूण, रोहित आदि सहित अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.