पुलिस-पब्लिक मैत्री को बनाए रखने को दे प्राथमिकता : एसपी
कैमूर। जिले में पुलिस के सक्रिय प्रयास से नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगा है। लगभग जिले के सभी
कैमूर। जिले में पुलिस के सक्रिय प्रयास से नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगा है। लगभग जिले के सभी नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके है। जिले को नशामुक्त बनाने का प्रयास जारी रहेगा। प्राथमिकता के आधार पर पुलिस पब्लिक मैत्री को बढ़ावा देने के कार्य को करते रहने की आवश्यकता है। यह बातें एसपी हरप्रीत कौर ने कही। वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, जवानों तथा नागरिकों को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि आमजन को पुलिस से जोड़ने के लिए सामुदायिक पुलि¨सग के तहत काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। पचास पढ़े-लिखे जवानों को वाहन चलाने का प्रशिक्षण भी दिलाया गया। एक सौ से अधिक बालिकाओं को सिलाई व कटाई का प्रशिक्षण दिला उन्हें सिलाई मशीन भी दिया गया है। इसके अलावा एक हजार पुरुष व महिलाओं की आंख की जांच करा कर उनको चश्मा देने के साथ ठंड के मौसम में उनके बीच कंबल का वितरण भी कराया गया है। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आमजन से जुड़े रहने का निर्देश दिया। संबोधन से पूर्व एसपी ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद ¨सह, डीएसपी मुख्यालय दिलीप कुमार झा, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सार्जेंट मेजर संतोष कुमार , समाजसेवी बिरजु पटेल, दीना नाथ गिरि सहित कई पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।