पड़ोसी प्रखंडों के प्रमुख पद पर पति-पत्नी ने जमाया कब्जा
कैमूर । यह संयोग ही कहा जायेगा जब दो पड़ोसी प्रखंडों के प्रमुख पद का ताज पति-पत्नी के मा
कैमूर । यह संयोग ही कहा जायेगा जब दो पड़ोसी प्रखंडों के प्रमुख पद का ताज पति-पत्नी के माथे पर बंधे। मोहनियां व दुर्गावती प्रखंड में संपन्न हुए प्रखंड प्रमुख के चुनाव में ऐसा देखने को मिला। जब पति-पत्नी ने प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया। 29 जून को दुर्गावती प्रखंड प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में धर्मेन्द्र गुप्ता ने जीत दर्ज किया। वहीं 27 जून को मोहनियां प्रखंड प्रमुख के लिए हुए चुनाव में धर्मेन्द्र गुप्ता की पत्नी रिंकी देवी निर्वाचित हुई थी। मोहनियां में प्रखंड प्रमुख पद का चुनाव संपन्न होने के बाद धर्मेन्द्र गुप्ता ने दावे के साथ कहा था कि दुर्गावती के प्रखंड प्रमुख पद पर उनका कब्जा होगा। मोहनियां प्रखंड प्रमुख पद पिछड़ा वर्ग महिला व दुर्गावती प्रखंड प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए आरक्षित था। आरक्षण रोस्टर लागू होने के बाद धर्मेन्द्र गुप्ता ने दोनों पदों पर कब्जा जमाने की रणनीति बनायी। जिसके तहत अपनी पत्नी रिंकी देवी को अकोढ़ी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य का उम्मीदवार बनाया। स्वयं दुर्गावती प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़े। चुनाव के बाद मतगणना में पति-पत्नी ने बाजी मार ली।