Move to Jagran APP

अनिल सिंह बने चांद के प्रमुख

कैमूर । प्रखंड के प्रमुख चुनाव के साथ ही चुनावी सरगर्मी ठंडी हो गयी। बुधवार को हुए चुना

By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 03:05 AM (IST)
अनिल सिंह बने चांद के प्रमुख

कैमूर । प्रखंड के प्रमुख चुनाव के साथ ही चुनावी सरगर्मी ठंडी हो गयी। बुधवार को हुए चुनाव में जहां अनिल सिंह प्रमुख के पद पर विजयी हुए वही अतिकु रहमान निर्विरोध उपप्रमुख बने। वही एक सदस्य मतदान में अनुपस्थित रहे। प्रखंड कार्यालय पर चुनाव को ले सुबह से ही गहमा-गहमी थी। सुबह से ही समर्थकों का आना जाना शुरू हो गया था। दस बजे अनुमंडल पदाधिकारी ललन प्रसाद के आने के साथ ही बीडीसी सभाकक्ष में प्रवेश करना शुरू कर दिये। जैसे ही शपथ ग्रहण शुरू हुआ एक अनुपस्थित सदस्य की ओर ध्यान दिलाया गया। अंत तक चांद भाग एक बीडीसी राधेश्याम सिंह नहीं आए, उनके नहीं आने से राजनीतिक सरगर्मी एकाएक बढ़ने लगी। अंत में सोलह की जगह 15 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। एसडीएम ललन प्रसाद ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद प्रमुख पद के लिए अनिल सिंह व शारदा कुंअर ने दावेदारी की। गुप्त मतदान के बाद आठ मत अनिल सिंह को सात वोट शारदा कुंअर को मिला। इससे प्रमुख पद पर अनिल सिंह को विजयी घोषित किया गया। वहीं अतिकु रहमान को उप प्रमुख निर्विरोध चुना गया। कार्यक्रम में अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.