पत्नी के बाद पति बने ब्लाक प्रमुख
कैमूर । चांद के बराढ़ी गांव के अनिल सिंह पहली बार बीडीसी बनने के साथ ही ब्लाक प्रमुख बन गए
कैमूर । चांद के बराढ़ी गांव के अनिल सिंह पहली बार बीडीसी बनने के साथ ही ब्लाक प्रमुख बन गए। इसके पूर्व 2011 के चुनाव में उनकी पत्नी सरोज देवी ब्लाक प्रमुख बनी थी। तब भी अनिल सिंह प्रखंड की राजनीति में काफी सक्रिय थे। इस बार विधिवत राजनीतिक कैरियर बीडीसी के साथ शुरू हुआ। उन्होंने बीडीसी का चुनाव भारी मतों से जीता। इसके बाद उन्होंने प्रमुख की कुर्सी के लिए दावेदारी की। 2011 में अनिल सिंह की पत्नी ब्लाक प्रमुख थी। 2016 में अनिल सिंह ने ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा कर पत्नी की सीट को बरकरार रखा।
बुधवार को प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर अनिल सिंह के कब्जा जमाने के बाद समर्थकों का हुजूम प्रखंड मुख्यालय पर उमड़ पड़ा। काफी संख्या में जुटे समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। फूल माला अनिल सिंह को पहना कर समर्थकों ने नारा लगाया।