नशे की हालत में दो गिरफ्तार
जिले के चांद थाना क्षेत्र के महदाइच-पतेरी मार्ग पर बुधवार की शाम उत्पाद विभाग ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान बाइक से नशे की हालत में यूपी से आ रहे दो लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक भी जब्त कर ली।
By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 03:08 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 03:08 AM (IST)
कैमूर। जिले के चांद थाना क्षेत्र के महदाइच-पतेरी मार्ग पर बुधवार की शाम उत्पाद विभाग ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान बाइक से नशे की हालत में यूपी से आ रहे दो लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता व बनारसी राम शामिल हैं। गुरूवार की सुबह उन्हें सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक परशुराम यादव ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें