खेलने के दौरान गुम हो गया बच्चा, गम में दादी की मौत, मां की हालत नाजुक
तीन माह पहले घर के बाहर खेलने के दौरान एक बच्चा गुम हो गया था। बच्चे का जब कुछ भी पता नहीं चला तो चिंता में डूबी दादी की मौत हो गई। बच्चे की मां की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
कैमूर [जेएनएन]। कैमूर जिले में घर के बाहर खेलने के दौरान गायब हो गया था। परिजनों ने काफी कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बच्चे के गायब होने के गम में दादी की मौत हो गई। बच्चे की मां की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
नगर के वार्ड दस निवासी वंशीधर प्रजापति के इकलौता पुत्र 12 वर्षीय नारायण कुमार का तीन माह बाद भी पता नहीं चला। नारायण के नहीं मिलने की चिंता में सोमवार को उसकी दादी मुनेश्वरी देवी ने दम तोड़ दिया, वहीं उसकी मां लीला देवी की भी हालत खराब बताई जाती है।
पूरा परिवार अपहृत छात्र को ले सदमे में हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शिवजी ङ्क्षसह ने बताया कि तीन माह बाद भी अपहृत छात्र का कुछ पता नहीं चला। इससे परिवार ही नहीं मुहल्ले के लोग भी सदमे में हैं।
गौरतलब है कि 14 जनवरी 2017 को छात्र नारायण अपने दरवाजे से खेलने के दौरान गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसकी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। नारायण के पिता वंशीधर प्रजापति ने थाना में विकास यादव व रामचंद्र प्रजापति के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: पति के शराब पीने से परेशान पत्नी ने पिया एसिड
पुलिस ने आरोपित रामचंद्र प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा आरोपित अब भी फरार है। अपहृत नारायण के परिजन गरीब है। नारायण अपनी चार बहन के बीच इकलौता भाई है।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस बच्चे के बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: मेले में खो गई बेटी, जहां-जहां लाश मिली वहां-वहां पहुंचा लाचार पिता