दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी
कुदरा थानाक्षेत्र के देवसडिहरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवा
कैमूर। कुदरा थानाक्षेत्र के देवसडिहरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार को मौत हो गई। मामले में उक्त विवाहिता के पिता द्वारा दहेज के लिए हत्या की प्राथमिकी स्थानीय थाने में शनिवार को दर्ज कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार कुदरा थानाक्षेत्र के देवसडिहरा गांव निवासी ज्वाला ¨सह यादव की पत्नी इंदु देवी की शुक्रवार को मौत हो गई। जिसके बाद रामगढ़ थानाक्षेत्र के किशुनपुरा गांव निवासी विवाहिता के पिता दामोदर ¨सह यादव ने दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कुदरा थाना की पुलिस को मामले की सूचना दी। इस संबंध में कुदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ¨सह ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस गांव में पहुंची। लेकिन तब तक विवाहिता के शव को जलाया जा चुका था और उसके ससुराल वाले फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता महिला के पिता द्वारा शनिवार को अपने दामाद समेत अपनी पुत्री के ससुराल वालों को नामजद करते हुए दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में उनके द्वारा कहा गया है कि उनकी पुत्री की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई।