मानव श्रृंखला को ले पार्षदों ने चलाया जन सम्पर्क अभियान
मानव श्रृंखला को ले कर नगर के पार्षदों द्वारा शुक्रवार को जन सम्पर्क अभियान चलाया गया।
कैमूर। मानव श्रृंखला को ले कर नगर के पार्षदों द्वारा शुक्रवार को जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। बता दें कि नशा मुक्ति अभियान को ले कर जिले के विभिन्न पथों पर मानव श्रृंखला बनाई जानी है। इस श्रृंखला में नगर के कैमूर स्तम्भ, भगवानपुर पथ पर सीवों मेला तक, पटेल चौक से ले कर चैनपुर पथ में तथा बाईपास पथ पर नगरीय क्षेत्र भी शामिल है। जहां बडी संख्या में नगर वासी एक दूसरे का हाथ थामे इस ऐतिहासिक मानव श्रृंखला का गवाह बनेंगे। शुक्रवार को नगर क्षेत्र में बनाई जाने वाली श्रृंखला को ले कर नगर के सभी वार्ड पार्षदों द्वारा जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। साथ-साथ चल रहे ध्वनी विस्तारक के मध्यम से भी प्रचार-प्रसार करा के लोगों को अनुशासन बद्ध तरीके से मानव श्रृंखला अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। नगर सभापति बजरंग बहादुर ¨सह उर्फ मलाई ¨सह ने बताया कि मानव श्रृंखला में शामिल सभी लोगों के लिए नगर प्रशासन द्वारा पेयजल भी उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान में नगर परिषद के उप सभापति सरफराज गद्दी सहित पार्षद अलीमुदीन, शशि कुमार, रमेन्द्र कुमार, मीरा देवी, अमजद अली, इलमबासी देवी आदि सहित अन्य शामिल थे।