मानव जंजीर निर्माण का हुआ पूर्वाभ्यास
प्रखंड में 16.5 किमी में बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला का शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया गया।
कैमूर। प्रखंड में 16.5 किमी में बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला का शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास का निरीक्षण जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया। मानव श्रृंखला को लेकर राजा बाजार धरौली से केकढ़ा तक साढ़े 12 किमी की मानव श्रृंखला बनाए जाने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को पूर्वाभ्यास के क्रम में सभी 63 समन्वयकों को अपने-अपने केन्द्र पर खड़ा कराया गया था। 12 सेक्टर पर सेक्टर अधिकारी खड़ा करा कर 21 जनवरी को बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी व बीडीओ द्वारा सभी समन्वयक व सेक्टर अधिकारियों को कार्ड व अन्य सामान का वितरण किया गया। इस संबंध में बीडीओ कृष्णा कुमार ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला निर्माण का पूर्वाभ्यास काफी उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि डीलर, स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कर्मी, विकास मित्र आदि द्वारा सहयोग मिल रहा है।