मारपीट के आरोप में 11 वारंटी गिरफ्तार
मंगलवार को विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव से 11 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 03:06 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 03:06 AM (IST)
कैमूर। मंगलवार को विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव से 11 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र राम के नेतृत्व में मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय ¨सह ने बताया कि गिरफ्तार सभी वारंटी रामगढ़ गांव के है। जिनके ऊपर मारपीट करने का मामला भगवानपुर थाना में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपितों में सुकराम, विजय राम, टुना राम, अटल राम, रंजन राम, विश्वजीत राम, भरत राम, बबलू राम, सुखारी राम, अजीत राम, अजय राम शामिल हैं। सभी गिरफ्तार आरोपितों को मेडिकल जांच के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें