किसानों के हित की लड़ाई लड़ेगा किसान मजदूर संघ
मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर में सोमवार को कैमूर जिला किसान मजदूर संघ के 19 वीं ।
कैमूर। मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर में सोमवार को कैमूर जिला किसान मजदूर संघ के 19 वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों के हित को ले कर लड़ाई लड़ने का फैसला लिया गया। इसे ले कर 23 फरवरी को अगली बैठक बुलाई गई है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंगिका समाज के आचार्य रणधीर देव ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के लिए किसान कल्याण योगियों की जरूरत है। जब तक कृषि को उद्योग का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक किसानों के सामने बदहाली बनी रहेगी। समारोह को संबोधित करते हुए भोजपुरी समाज के महासचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि सामाजिक आर्थिक इकाई के साधन पर स्थानीय लोगों का नियंत्रण होना चाहिए। जिला अध्यक्ष विजय बहादुर ¨सह ने कहा कि किसानों की मांगों जैसे फसल का उचित मूल्य आदि समस्याओं को ले कर संघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। जिसके लिए किसान संघ की अगली बैठक 23 फरवरी को बुलाई गई है। जिसमें रणनीति पर विचार होगा। समारोह में कृषि वैज्ञानिक सुरेन्द्र ¨सह और अमित ¨सह द्वारा फसलों के उपचार संबंधी जानकारी भी किसानों को दी गई। समारोह की अध्यक्षता कमला ¨सह ने किया। कार्यक्रम में इंद्रजीत पटेल, सुरेन्द्र तिवारी, सत्यनारायण ¨सह, कृपा नरायण ¨सह, रामचंद्र ¨सह, हरगो¨वद ¨सह, दाता ¨सह, युगल किशोर, श्याम बिहारी ¨सह आदि सहित अन्य शामिल थे।