Move to Jagran APP

वार्ड 12 में हुई सबसे कड़ी टक्कर

कैमूर। भभुआ नप व मोहनियां नपं में सबसे करीबी मुकाबला यहां वार्ड 12 में हुआ। यहां विजेता व उपविजेता क

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 04:16 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 06:26 PM (IST)
वार्ड 12 में हुई सबसे कड़ी टक्कर
वार्ड 12 में हुई सबसे कड़ी टक्कर

कैमूर। भभुआ नप व मोहनियां नपं में सबसे करीबी मुकाबला यहां वार्ड 12 में हुआ। यहां विजेता व उपविजेता के बीच वोटों का अंतर मात्र छह रहा। विजेता को 226 तो उप विजेता को 220 वोट मिले।

loksabha election banner

वार्ड 12 की मतगणना शुरू होने के बाद सबकी निगाहें थम सी गई। वार्ड में मात्र तीन उम्मीदवार ही चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें अंजू देवी, जैनेंद्र कुमार आर्य व विजय तिवारी शामिल थे। विजय तिवारी दूसरे वार्ड से आकर इस वार्ड में अपना भाग्य आजमा रहे थे। लेकिन अंजू देवी व जैनेंद्र कुमार आर्य का यह वार्ड अपना ही था। इस वार्ड से पूर्व चेयरमैन बजरंग बहादुर ¨सह की मां देवमुनी देवी पूर्व वार्ड पार्षद थी। इस बार के चुनाव में भी पूर्व चेयरमैन ने अपनी बहन अंजू देवी को चुनाव मैदान में उतारा। खैर उनकी बहन अंजू देवी ने भी खूब जमकर लड़ाई लड़ी। लेकिन अंतत: जैनेंद्र कुमार आर्य मात्र छह वोट से विजयी हो पाए। अंजू देवी को 220 व जैनेंद्र कुमार आर्य को 226 मत प्राप्त हुए। वहीं विजय तिवारी को मात्र 121 मत ही प्राप्त हो सके। विजय तिवारी इससे पूर्व वार्ड 19 के वार्ड पार्षद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.