देवर ने भाभी को हराया
कैमूर। नगर के 25 वार्डों में यदि किसी वार्ड में दिलचस्प चुनाव हुआ तो वह वार्ड सात है। इस वार्ड में द
कैमूर। नगर के 25 वार्डों में यदि किसी वार्ड में दिलचस्प चुनाव हुआ तो वह वार्ड सात है। इस वार्ड में देवर-भाभी आमने-सामने थे। देवर मनोज कुमार ¨सह व भाभी मीरा देवी नामांकन के समय से ही अपने-अपने मतों को पक्ष में करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे। अंतत: 23 मई को परिणाम घोषित होने पर देवर मनोज कुमार ¨सह ने अपनी भाभी मीरा देवी को 376 मतों से पराजित किया। बता दें कि दस वर्ष पूर्व इस वार्ड से मनोज कुमार वार्ड पार्षद थे। परंतु आरक्षण के क्रम में महिला सीट होने पर मीरा देवी वार्ड पार्षद बनी। इस वर्ष आरक्षण रोस्टर बदलने के कारण वार्ड सात सामान्य सीट होने के कारण मनोज कुमार ने अपनी दावेदारी ठोकी, परंतु उनकी भाभी मीरा देवी भी नामांकन किया। इसके अलावा कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोर आजमाइश कर रहे थे। परंतु इस वार्ड में सबसे दिलचस्प लड़ाई देवर-भाभी के बीच ही थी। जो नगर में काफी चर्चा का विषय बना रहा। लोगों को इस बात का इंतजार था कि देवर की जीत होगी या भाभी की। मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद यह साफ हो गया देवर ने भाभी को पछ़ाड़ दिया। मनोज को कुल 403 जबकि भाभी मीरा देवी को मात्र 27 वोट पर ही संतोष करना पड़ा।