Move to Jagran APP

120 पुरूष मरीजों के आंख में लगा लेंस

रामगढ़ के राम मनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल में आयोजित नेत्र शिविर में दूसरे दिन 12।

By Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 03:03 AM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 03:03 AM (IST)
120 पुरूष मरीजों के आंख में लगा लेंस
120 पुरूष मरीजों के आंख में लगा लेंस

कैमूर। रामगढ़ के राम मनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल में आयोजित नेत्र शिविर में दूसरे दिन 120 पुरूष मरीजों के आंख में लेंस लगा कर मोतिया¨बद का ऑपरेशन किया गया। आनंद नेत्रालय मुगलसराय के कुशल नेत्र सर्जन डॉ. निशांत कुमार ¨सह व डॉ. ऋचा ¨सह के द्वारा वैज्ञानिक विधि से इन मरीजों के आंख का ऑपरेशन किया गया। इस दौरान विधायक अशोक कुमार ¨सह व एमएलसी संतोष ¨सह भी शिविर में पहुंचे। दोनों ने सभी वार्डो में भर्ती मरीजों का हाल-चाल व कुशल क्षेम जाना। रामगढ़ बाजार के समाज सेवी मनोज ¨सह द्वारा सभी मरीजों को सुबह शाम दोपहर का चाय बिस्कुट व फल दिया गया। 18 गांवा कुशवाहा कल्याण परिषद कैमूर द्वारा संचालित इस शिविर में मरीजों को आवश्यकता अनुसार लेंस लगाया जा रहा है। इसके संयोजक राजकेश्वर ¨सह ने बताया कि पहले की तरह यह मोतिया¨बद का ऑपेरशन नहीं हो रहा है। कुशल नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद जिनको जितना पावर का लेंस आंख में लगना चाहिए, वही लगाया जा रहा है। रविवार की रात सदर अस्पताल के एसीएमओ ने मरीजों के बने आंख की स्वयं जांच की। दस बजे रात्रि में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेन्द्र ¨सह के साथ सभी वार्डो में मरीजों को जाकर उनके आंख में लगाए गए लेंस की जांच की। मरीजों की सेवा में पूर्व प्रमुख अरूण ¨सह, मुखिया अशोक ¨सह, मदन मोहन पांडेय, श्री निवास गुप्ता, विजय कुम्हार, पप्पू प्रजापति, चतुरी प्रसाद, योगेन्द्र ¨सह, जैनुल अंसारी, छट्ठू प्रसाद आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.