महिलाओं को नहीं मिल रही प्रोत्साहन राशि
जासं भभुआ (कैमूर): जिले में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रसव कराने वाली महिलाओं को प्रसव के 48 घंट
जासं भभुआ (कैमूर): जिले में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रसव कराने वाली महिलाओं को प्रसव के 48 घंटे के बाद जच्चा-बच्चा को पौष्टिक आहार देने के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि कई माह से नहीं मिल पा रही है। राशि पाने के लिए महिलाएं अस्पताल के कार्यालय का चक्कर काटते दिखाई दे रही हैं। महिलाओं द्वारा जब प्रोत्साहन राशि के संबंध में जानकारी मांगी गई तो स्वास्थ्य कर्मचारी राशि आते ही प्रोत्साहन राशि दिये जाने की बात कह वापस कर दे रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते अक्टूबर माह से जिन महिलाओं का प्रसव अस्पताल में हुआ था उन्हें अभी तक राशि नहीं मिली है। सदर अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक बीते तीन माह में सदर अस्पताल को लगभग 18 सौ महिलाओं का प्रसव कराया गया है। जिनको अभी तक जननी बाल सुरक्षा योजना की राशि नहीं मिली है। बता दें कि सरकार जननी बाल सुरक्षा योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र की लाभार्थी महिला को 14 सौ रुपये प्रोत्साहन की राशि चेक के माध्यम से उपलब्ध कराती है। नियमानुसार यह प्रोत्साहन राशि प्रसव कराने वाली महिलाओं को 48 घंटे की कौन कहे कई कई माह तक प्रोत्साहन की राशि नहीं उपलब्ध हो पा रही है।
क्या कहते हैं स्वास्थ्य प्रबंधक -
जननी बाल सुरक्षा योजना की कई माह से महिलाओं को राशि नहीं मिलने के संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक गिरीश चंद्र झा ने बताया कि 40 लाख की राशि प्राप्त हो चुकी है। दिसम्बर माह तक महिला लाभुकों के बीच राशि का वितरण किया जाएगा।