गर्म कपड़ों के लिए तरस रही कस्तूरबा की छात्राएं
संसू भभुआ (कैमूर): प्रखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को
संसू भभुआ (कैमूर): प्रखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को अभी तक गर्म कपड़ा न मिलने से कड़ाके की ठंड में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय की कई छात्राओं ने बताया कि आधा ठंड का समय बीत गया लेकिन अभी तक हमलोगों को गर्म कपड़े की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते हम सभी छात्राओं को परेशानी हो रही है। बता दे कि सरकार ने कस्तूरबा विद्यालय की स्थापना गरीब ,असहाय छात्राओं को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए की है। इस विद्यालय में छात्राओं को रहने , खान पान सहित कई सुविधाएं दी जाती है। लेकिन विद्यालय के कर्मियों के मनमानी रवैया से सरकार द्वारा दी गई राशि का बंदर बांट कर दिया जाता है। जिसके कारण विद्यालय की छात्राओं को कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष
संसू चैनपुर (कैमूर): प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विगत दिनों समाहरणालय के सभागार में मंत्री के उपस्थिति में हुई बीस सूत्री की बैठक से सांसद व विधायक प्रतिनिधि को हटाये जाने पर गहरा रोष प्रकट किया है। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को विकास विरोधी बताया है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से पुन: बैठक कराने की मांग की है।