जन अदालत रथ का जनसम्पर्क
संसू चैनपुर (कैमूर): प्रखंड क्षेत्र में राजद के जन अदालत रथ के माध्यम से विभिन्न गांवों में जनसम्पर
संसू चैनपुर (कैमूर): प्रखंड क्षेत्र में राजद के जन अदालत रथ के माध्यम से विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कर बीस दिसम्बर को रमना मैदान आरा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम प्रभारी लाल साहब सिंह ने आलोक परमार को जन अदालत तैयारी समिति का जिलाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि सांसद पप्पू यादव द्वारा मरीजों को शोषण से बचाने के लिए चिकित्सकों के विरुद्ध छेड़े गये अभियान में शामिल होना जरूरी है। उन्होंने चैनपुर ,जगरिया, सेमरा,हाटा, मदुरना,मेड़ सहित कई गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों से आरा पहुंचने की अपील की। श्री सिंह ने बताया कि आरा के आंदोलन में बक्सर रोहतास आदि जिले के लोग भी शामिल होंगे। जन सम्पर्क के दौरान नगीना साह,रिंकू कुशवाहा, राज कुमार साह, मुन्ना सिंह, अनुराग परमार उपस्थित थे।