पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल
संसू भगवानपुर (कैमूर): भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में अंतिम पटवन के अभाव में धान की फसल दम तोड़ रही है।
संसू भगवानपुर (कैमूर): भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में अंतिम पटवन के अभाव में धान की फसल दम तोड़ रही है। किसानों ने बताया कि अब तक किसी तरह से कार्य चल रहा था। जब धान रेड़ा पर आया तो मात्र एक पानी न मिलने के चलते धान नहीं फूट रहा है। इससे किसान काफी चिंतित है।
क्या कहते हैं किसान : प्रखंड के किसान उमाशंकर मिश्र , काशी नाथ सिंह ,बजरंगी प्रसाद , शिवजी सिंह,राम किशोर पाल आदि ने बताया कि क्षेत्र में पानी की कमी के कारण 1966 का अकाल याद आ रहा है। उस साल भी धान पानी के अभाव में अंतिम समय में मर गया था। और इस साल भी यही हाल है।
क्या कहते हैं अधिकारी -
इस संबंध में सोन उच्च कमान के कार्यपालक अभियंता एमएन मंडल से मोबाइल नम्बर 9934184842 पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल स्वीच आफ रहने के कारण बात नहीं हो पाई ।