Move to Jagran APP

बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष बने एडीएम

By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 05:35 PM (IST)
बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष बने एडीएम

जासं, भभुआ (कैमूर) : बिहार प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई की बैठक राज्य इकाई के महासचिव सुशील कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय के सभा कक्ष में हुई। बैठक में सर्वसम्मत से अपर समाहर्ता अजय कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, एसडीओ मोहनिया खुर्शीद अनवर सिद्दीकी को सचिव व वरीय उप समाहर्ता रेनू कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। राज्य संघ ने जिला संघ के अन्य पदों पर मनोनीत करने का जिला इकाई को अधिकार दिया है। बैठक में मुख्य रूप से बिहार प्रशासनिक संघ के पुनर्गठन के उपरान्त इनके सदस्यों को जो मूल वेतनमान में रखे गये हैं, इनकी समस्या पर राज्य संघ के महा सचिव सुशील कुमार ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग को इस आशय का ज्ञापन दिया गया। मूल वेतन के पदाधिकारी, जो वरीय समाहर्ता के रूप में पदस्थापित हैं, उन्हें समवर्गीय पदों पर पद स्थापित किया जाय। साथ ही देय सभी सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संवर्ग पुनर्गठन के उपरान्त इस सेवा के पदाधिकारियों की 851 संख्या निर्धारित की। इस संवर्ग में 1198 पदाधिकारी पदस्थापित हैं। जिस कारण मूल कोटि उप सचिव स्तर , अपर समाहर्ता स्तर पर पदाधिकारियों के पद पर प्रमोशन वांछित है। सरकार से मांग की गई है कि जब तक इस सेवा के पदाधिकारियों की संख्या 851 न हो जाय तब तक नई नियुक्ति पर पूरी तरह से रोक लगायी जाय अन्यथा संघ न्यायालय के शरण में जाने के लिए बाध्य होगा। संघ के स्थानीय सदस्यों ने राज्य संघ के महासचिव को जिले की समस्या के प्रति अवगत कराते हुए बताया कि जिले के अधिकारियों के लिए न आवास की व्यवस्था है न ही उन्हें कार्यालय सहायक व अनुदेशक की। ऐसी स्थिति में जिले में पदस्थापन को कठिन पदस्थापन मनाते हुए दो वर्षो में स्थानांतरण किया जाये जो इच्छित जिला में हो। बैठक में महासचिव द्वारा पदोन्नति स्थानांतरण सेवा शर्त वेतन विसंगति कल्याण कोष, भवन निर्माण के बारे में की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया गया। बैठक में जिला इकाई ने भवन निर्माण के लिए कोष में एक लाख रुपए सहयोग राशि के रूप में उपलब्ध कराया। बैठक में अनिमेष कुमार, डीटीओ शंभू शरण, एडीटीओ निदेशक डीआरडीए रवीन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार शाही, संजीव कुमार, एमडीएम प्रभारी वरीय उपसमाहर्ता शहनबाज अहमद नियाजी आदि बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.